Actress Akanksha Dubey: कुछ दिन पहले भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। समर सिंह पर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह के साथ-साथ उसके भाई के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस समर सिंह को पकड़ने में लग गई।
समर सिंह गिरफ्तार
बनारस पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद के नंदीग्राम क्षेत्र से गिरफ्तार किया। समर सिंह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की चार्ल्स क्रिस्टल सोसाइटी मैं कुछ दिनों से छिपकर रह रहा था इसकी सूचना वाराणसी के क्राइम ब्रांच पुलिस को मिली इसके बाद पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
एक्ट्रेस ने आत्महत्या की
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च 2023 को वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। बनारस पुलिस को एक होटल में एक्ट्रेस की लाश लटकी हुई मिली। एक्ट्रेस के मृत की खबर आने के बाद से ही समर सिंह गायब हो गया था। उसके बाद शिकायत मिलने पर बनारस पुलिस समर सिंह को खोजने की तलाश में जुट गई थी।
