जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के बाद यही समस्या थी कि लोग जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदेगे या नहीं। क्योंकि आए दिन जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमला होते रहता था। इसी को लेकर बुधवार को राजसभा में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से सवाल किया गया केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने इस पर जवाब यह जबाव दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कि पिछले 3 सालों में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में लगभग 185 बाहरी लोगों ने जमीन खरीदा है। नित्यानंद राय के अनुसार यह जानकारी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा दी गई जानकारी है।
पिछले 3 सालों में जमीन बिक्री
केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय के द्वारा दिए जानकारी के अनुसार पिछले 3 सालों मे 185 बाहरी लोगों ने जमीन खरीदा है जिसमें 2020 में 1 लोगों ने जमीन खरीदा, 2021 में 57 लोगों ने जमीन खरीदा साथ ही 2022 में सबसे ज्यादा 127 लोगों ने जमीन खरीदा।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अभी तक एक ही व्यक्ति ने जमीन नहीं खरीदा है।
बेरोजगारी दर घटी
नित्यानंद राय द्वारा राज्यसभा में दी जानकारी के अनुसार साल 2021-22 मैं बेरोजगारी दर घटकर 5.2% रह गई। बेरोजगारी दर साल 2019-20 में 6.7% थी।
साथ ही राजसभा में दिए हुए जानकारी के अनुसार लगभग 1559 भारतीय कंपनियों ने जम्मू कश्मीर में निवेश किया है।
