भारतीय महिला पहलवान कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न आरोप में उनके खिलाफ एक्शन और गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
महिला पहलवानों का कहना है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसी को लेकर भारतीय अखबार में छपी एक रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर रिपोर्ट का विवरण प्रकाशित किया गया।
भारत के प्रतिष्ठित अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार 2 महिला पहलवानों ने अपने ऊपर हुए यौन उत्पीड़न के बारे में जिक्र किया है। अखबार में छपी जानकारी के अनुसार दो महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर सांस जांचने के बहाने गलत तरीके से छूने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
महिला पहलवान ने अपने ऊपर हुए 2016 में यौन उत्पीड़न के बारे में जिक्र किया, महिला पहलवान ने बताया कि 2016 में हुए टूर्नामेंट के दौरान एक रेस्त्रां मे कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण ने अपने पास बुला कर उन्हें गलत तरीके से उनकी छाती और पेट को छूआ। महिला पहलवान ने इस घटना का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने खाना तक नहीं खाया साथ ही उसकी नींद भी खराब हो गई थी।
महिला पहलवान का यह भी आरोप है कि साल 2019 में एक टूर्नामेंट के दौरान इसी तरीके से उनके छाती और पेट को छूआ गया था।
